चचा-भतीजा में होड़ है – बड़ा गुंडा कौन है

शिव सैनिक जब आईबीएन 7 और आईबीएन लोकमत के विक्रोली ऑफिस में तोड़-फोड़ कर रहे थे तो बस एक ही बात चिल्ला चिल्ला कर बोल रहे थे – बालासाहेब के खिलाफ कुछ कहा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछले चार दशकों से बालासाहेब और उनके गुंडों की फौज मुंबई की जनता से जब तब कुछ ऐसे आती रही है। कभी मराठी संस्कृति के नाम, कभी मराठी-गैर मराठी विवाद खड़ा करके शिवसेना के गुंडों ने मुंबई को रैन्सम पर रखा हुया है। मासूम लोगों के साथ मारपीट करते हैं। मीडिया ऑफिस में तोड़फोड़ करके अपनी नपुंसकता का नंगा नाच दिखाते है। संस्कृति की रक्षा का ख्याल इतना कि आबीएन की महिला कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की। अपनी भड़ास निकालने का ये गुर वो बरसों से अपने अराध्य देव बालासाहेब ठाकरे से सीखते आये हैं। इसलिये उनके अराध्य देव पर किसी ने अंगुली भी उठायी, मुखालफत की, लिखा या कहा तो वो उसे वो दंडित जरूर करते हैं। हमले के बाद अराध्यव देव के परम भक्त संजय राउत ने किसी आतंकी संगठन के तर्ज पर टीवी चैनलों पर आईबीएन पर हमले की जिम्मेदारी भी ली। उनके अराध्य देव जरूर खुश हुए होंगे। Read more

  • Share/Save/Bookmark