एनबीसी यूनिवर्सल ने एनडीटीवी से पीछा छुड़ाया!

Comments Off

एनबीसी यूनिवर्सल ने एनडीटीवी में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला कर लिया है। जिसके बाद एनडीटीवी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि वो एनबीसी यूनिवर्सल की हिस्सेदारी को वापस खरीदेगा। लेकिन यह सौदा कितने में हुआ है इसका खुलासा नहीं किया गया है।

एनबीसी यूनिवर्सल ने मई 2008 में एनडीटीवी की सब्सिडरी कंपनी एनडीटीवी नेटवर्क्स पीएलसी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। एनडीटीवी नेटवर्क्स पीएलसी के अंतर्गत एनडीटीवी इमैजिन समेत सभी नॉन न्यूज़ चैनल हैं। इसके एवज में तब एनबीसी यूनिवर्सल ने 15 करोड़ डॉलर (तब की कीमत के हिसाब से करीब 630 करोड़ रुपये) दिए थे। लेकिन यह सौदा कामयाब नहीं रहा। वित्तीय वर्ष 2008-2009 में एनडीटीवी को करीब 508 करोड़ रुपये का ऑपरेशन घाटा हुआ था। मंदी के दौर और खराब नतीजों की वजह से कंपनी के शेयरों की कीमत लगातार गिरती गई। एक समय 400 रुपये से अधिक के भाव वाले शेयर 68 रुपये तक गिर गए। हालांकि बीते कुछ महीनों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। Read more

  • Share/Save/Bookmark