“अपनी बोई फसल काट रहे हैं शिवनाथ ठुकराल”

Comments Off

शिवनाथ ठुकराल को एनडीटीवी से इस्तीफ़ा देना पड़ा। यह एक चौंकाने वाली ख़बर रही। सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से एनडीटीवी प्रॉफिट से शिवनाथ ठुकराल को इस्तीफ़ा देना पड़ा? बीते चार साल में प्रॉफिट से दर्जनों लोगों ने नौकरी छोड़ी। बहुतों ने निजी वजहों से इस्तीफ़ा दिया तो कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने शिवनाथ ठुकराल के कारण नौकरी छोड़ी। अविक बर्मन को जाना पड़ा। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत बीते साल ऑनिंदो चक्रवर्ती को एनडीटीवी प्रॉफिट से हटा कर एनडीटीवी इंडिया शिफ्ट किया गया।

इतने लोगों की विदाई के बीच शिवनाथ का कद बढ़ता गया। वो मज़बूत होते चले गए। जल्दी ही वो वक़्त आया जब शिवनाथ ठुकराल एनडीटीवी प्रॉफिट के सर्वेसर्वा हो गए। सूत्रों के मुताबिक मैनेजमेंट से मिली छूट से शिवनाथ को भी लगने लगा कि उनके बगैर एनडीटीवी प्रॉफिट तो चल ही नहीं सकता। जैसे ही यह अहंकार पैदा हुआ… शिवनाथ ठुकराल की विदाई की भूमिका तैयार होने लगी। Read more

  • Share/Save/Bookmark