संपादकों ने टीवी 5 पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
January 8, 2010 by जनतंत्र डेस्क
Filed under पहरेदार
Comments Off
ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने आंध्र प्रदेश के न्यूज़ चैनल टीवी 5 के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग की है। टीवी 5 की एक ग़लत और बेबुनियाद ख़बर की वजह से बीती रात आंध्र प्रदेश में हिंसक वारदात हुई। चैनल ने बताया था कि राजशेखर रेड्डी की मृत्यु हेलीकॉप्टर हादसे में नहीं एक साज़िश की वजह से हुई है और इसके पीछे एक ख़ास शख़्स का हाथ हैं। राजशेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे और उनके ही नेतृत्व में राज्य में कांग्रेस को लगातार दूसरी बात सत्ता नसीब हुई थी। इस मामले में पुलिस भी टीवी 5 के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर चुकी है। Read more
जय हो अम्मा-बाप की!
September 7, 2009 by विचित्र मणि
Filed under देश-दुनिया
इंदिरा गांधी के प्रिय पात्रों में रहे पीसी एलेकजेंडर ने लिखा है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला बाथरूम में लिया गया था। ज्ञानी जैल सिंह तब राष्ट्रपति थे और राष्ट्रपति पद की महिमा और महानता को हटाकर देखेंगे तो इंदिरा गांधी के परम भक्त। इंदिरा गांधी ने उन्हें देश का प्रथम पुरुष बनाया था, उन्होंने अपने मैडम के बेटे के साथ में देश की बागडोर दे दी। कांग्रेस की मर्जी तो नेहरू-गांधी परिवार का बस इशारा ही तो खोजती है। पहली नवंबर 1984 को 40 साल के राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गये। उनका प्रधानमंत्री बनना लोकसभा की मर्जी से ज्यादा इंदिरा गांधी की शोकसभा में फैले कांग्रेसी आंसुओं का पराक्रम ज्यादा था। लोकतंत्र में राजशाही ऐसे ही नैना मटकाती है। पता नहीं चल पाता कि उसमें प्यार है या धोखा। Read more
इंडिया टीवी की करतूत से भड़की सरकार
September 6, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under पहरेदार

मीडियामार्ग से उधार




