मीडिया छोड़ कॉरपोरेट वर्ल्ड में शिवनाथ की छलांग
October 7, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under पहरेदार
Comments Off

शिवनाथ ठुकराल (बीच में)
उधर एक्सचेंज फॉर मीडिया पर छपी ख़बर के मुताबिक एस्सार ग्रुप के चेयरमैन शशि रुइया ने कहा है कि “भारतीय बिजनेस, वित्तीय बाज़ार और आर्थिक मामलों में शिवनाथ के पास अच्छा अनुभव है। दुनिया के बड़े अर्थशास्त्रियों और सीईओ से उनके संपर्क हैं। एस्सार ग्रुप की ब्रांडिंग को बेहतर बनाने और कंपनी को एक ग्लोबल ब्रांड के तौर पर विकसित करने में उनके अनुभव से काफी मदद मिलेगी।” Read more
एनडीटीवी से अलग हुए शिवनाथ ठुकराल
October 6, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under पहरेदार
Comments Off
एनडीटीवी के ग्रुप बिज़नेस एडिटर और एडवाइज़र शिवनाथ ठुकराल ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने दो दिन पहले अपने पद से त्यागपत्र दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें नया ओहदा रास नहीं आया और इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ दिया है।
शिवनाथ ठुकराल बीते 14 साल से एनडीटीवी से जुड़े हैं। और यहां कामयाबी के कई मुकाम उन्होंने तय किए। डेढ़ महीने पहले तक वो एनडीटीवी प्रॉफिट के मैनेजिंग एडिटर रहे और उसके बाद कंपनी के एडवाइजर बने। उन्हें 2007 में मैनेजिंग एडिटर बनाया गया था। लेकिन हाल ही में कुछ कारणों से उन्हें इस हद से प्रमोट करते हुए एनडीटीवी का ग्रुप बिज़नेस एडिटर और एडवाइज़र बना दिया गया। Read more
एचटी मीडिया का मुनाफा 44 फीसदी गिरा
May 19, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under देश-दुनिया
Comments Off
एचटी मीडिया का मुनाफा 44 फीसदी गिर गया है। 2008-2009 वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 23.43 करोड़ रुपये का फायदा हुआ जबकि पिछले साल इसी दौरान 41.59 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। जहां तक कंपनी की आमदनी का सवाल है। चौथी तिमाही में इस बार उसे 343.91 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। पिछले साल इस तिमाही में 325.66 करोड़ की कमाई हुई थी।
चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही एचटी मीडिया ने सालाना नतीजे भी घोषित कर दिये हैं। उसे 2008-2009 में 1359.07 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। प्रिंट पब्लिकेशन से 1336.84 करोड़, रेडियो सर्विस से 29.68 करोड़ और इंटरनेट सर्विस से 99 लाख रुपये की आय हुई है। कंपनी की रेडियो सर्विस को 29.7 करोड़ और इंटरनेट सेवा को 45.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि प्रिंट पब्लिकेशन को 107 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
एचटी मीडिया को इस साल महज 31.54 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल प्रॉफिट है। कॉन्सोलिडेटेड वार्षिक नतीजों के मुताबिक एचटी मीडिया का नेट मुनाफा घट कर 90 लाख रुपये रह गया है। जबकि पिछले साल कंपनी को 101.33 करोड़ रुपये का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ था। इस गिरावट के लिए न्यूज़प्रिंट के दाम में बढ़ोतरी और विज्ञापन में कमी को जिम्मेदार ठहाराया गया है। नतीजों के साथ एचटी मीडिया ने शेयर धारकों के लिए डिविडेंड का एलान भी किया। एचटी मीडिया के शेयर धारकों को इस साल 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 15 फीसदी यानी 30 पैसे का डिविडेंड मिलेगा।



