मंदी से पहले और बाद में एनडीटीवी
December 9, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under स्पेशल रिपोर्ट
Comments Off
दो साल से भी कम समय में एनडीटीवी की स्थिति में ज़मीन आसमान का अंतर आ चुका है। 2008 के मध्य तक एनडीटीवी का सफ़र लाजवाब था। 2008 की शुरुआत तो एनडीटीवी के लिए बहुत हसीन थी। सबकुछ उसके योजनाओं के मुताबिक हो रहा था। कंपनी दिन-रात तरक्की कर रही थी। लेकिन सात महीने के भीतर उसके कदम लड़खड़ा गए। 2009 तो बहुत बुरा बीता। एनडीटीवी की आर्थिक स्थिति इतनी ख़राब हो गई कि उसे अपने दो-दो चैनल बेचने पड़े। उन चैनलों में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा विदेशी कंपनियों के हवाले करना पड़ा है। ऐसा वक़्त किसी भी कंपनी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन उम्मीद है कि यह मुश्किल दौर अब ख़त्म हो जाएगा।
एक नज़र बीते दो साल के घटनाचक्र पर – Read more
एनडीटीवी ने बेच दिया इमैजिन
December 8, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under स्पेशल रिपोर्ट
Comments Off
एनडीटीवी ने अब यह सार्वजनिक कर दिया है कि उसने एनडीटीवी इमैजिन को टर्नर एशिया पेसिफिक वेंचर्स को बेच दिया है। कंपनी ने अपने 76 फीसदी शेयरों का सौदा 6.70 करोड़ डॉलर यानी करीब 313 करोड़ रुपये में किया है। समझौते के मुताबिक कंपनी को चैनल के 5 करोड़ डॉलर के ताज़ा शेयर जारी करने दिया गया। जिसकी वजह से यह सौदा कुल मिला कर 11.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 547 करोड़ रुपये में हुआ है।
एनडीटीवी इमैजिन में एनडीटीवी नेटवर्क के 82 फीसदी शेयर थे। करीब 15 फीसदी शेयर धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर और एनडीटीवी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर समीर नायर के पास हैं। और करीब तीन फीसदी शेयर एनडीटीवी के कर्मचारियों के पास हैं। Read more
एनडीटीवी लाइफस्टाइल के बाद अब इमैजिन बेचने की तैयारी
November 28, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under स्पेशल रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की यह ख़बर सही निकलती है तो एनडीटीवी के प्रमोटर अब एनडीटीवी इमैजिन को बेचने की तैयारी में जुटे हैं। करीब डेढ़ साल पहले यह चैनल बड़े तामझाम के साथ शुरू हुआ था। लेकिन कंपनी की माली हालत इतनी ख़राब है कि अब वह इस सफेद हाथी को ज्यादा दिनों तक नहीं पाल सकती। आर्थिक संकट से उबरने के लिए एक हफ़्ते पहले ही एनडीटीवी ने अपना लाइफस्टाइल चैनल एनडीटीवी गुडटाइम्स के 69 फीसदी शेयर एक विदेशी कंपनी स्क्रिप्स को बेच दिए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक एनडीटीवी इमैजिन के सौदे के लिए टर्नर ब्रॉडकास्टिंग (टाइम वार्नर से बातचीत अंतिम चरण में है। इस सौदे से जुड़े दो करीबी लोगों ने बताया है कि एनडीटीवी अपनी पूरी हिस्सेदारी करीब 75-80 फीसदी टर्नर ब्रॉडकास्टर्स को बेच सकती है। करीब 7 करोड़ डॉलर यानी 322 करोड़ रुपये में यह सौदा हो सकता है। बाकी शेयर एनडीटीवी इमैजिन के सीईओ समीर नायर समेत कुछ कर्मचारियों और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर के पास हैं। सूत्रों के मुताबिक अगर टर्नर चाहे तो वो उन लोगों से बात करके उनकी हिस्सेदारी भी खरीद सकता है। Read more
इमैजिन पर राखी का स्वयंवर जल्द!
April 11, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under पहरेदार
Comments Off
ये टीवी मनोरंजन की दुनिया में अपने आप में अनोखा प्रयोग होगा। एनडीटीवी इमैजिन जल्द ही ऐसा शो लॉन्च करने जा रहा है जिसमें सेलिब्रेटी स्टार राखी सावंत का स्वयंवर रचाया जाएगा। इस शो का नाम रखा गया है राखी का स्वयंवर।
इस कार्यक्रम के जरिये राखी सावंत अपना जीवन साथी चुनेंगी और उससे सात फेरे लेंगी। शुरुआत दूल्हों की तलाश से होगी। देशभर में ऑडिशन के जरिये १५ संभावित उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक बनावट, नैन नक्श, बातचीत का अंदाज …. यानी हर पहलू पर गौर किया जाएगा। उसके बाद इन सभी संभावित दूल्हों को एक छत के नीचे लाया जाएगा। फिर शुरू होगा एक कठिन और मजेदार मुकाबला। सभी संभावित दूल्हे अपनी दावेदारी को मजबूत बनाने के लिए… अलग-अलग अंदाज में राखी सावंत का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। हालांकि मुकाबले किस तरह के होंगे ये अभी साफ नहीं है।
भारतीय परंपरा का ध्यान रखते हुए राखी इन सभी संभावित दूल्हों के घर भी जाएंगी, ताकि उनके परिवार के बारे में एक राय कायम कर सकें। कार्यक्रम को रंगीला बनाने के लिए इसमें मेहंद, संगीत जैसी रस्मों को भी शामिल किया गया है। हालांकि मनपसंद दूल्हा चुनने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ राखी सावंत के पास होगा, लेकिन ज़िंदगी के सबसे अहम फ़ैसले तक पहुंचने में वो अपने चंद दोस्तों और दर्शकों की राय भी लेंगी। दूसरे रियल्टी शो की तरह इसमें भी एलिमिनेशन राउंड रखा गया है। यानी एक-एक करके कमजोर उम्मीदवार शो से बाहर होते जाएंगे।




