चरित्र खोता देश!
गांव के स्कूल में सुना। धोती-कुर्ता वाले मास्टर से। भावार्थ था- अगर जीवन में धन चला जाये, कोई चिंता नहीं। मान लो कुछ नहीं खोया। स्वास्थ्य गिरा, तो समझो नुकसान हुआ। पर चरित्र गिरा, तो समझो सब कुछ खत्म। Read more
पाक के ख़िलाफ़ जेहाद का आगाज़ भारत की ओर से हो!
January 22, 2010 by प्रभात शुंगलू
Filed under देश-दुनिया, ब्लॉग
विशाल भारद्वाज की जल्द रिलीज होने वाली नई फिल्म इश्कियां में पाकिस्तान के मशहूर सूफी गायक मरहूम नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खां का गाया गाना इस समय हिंदुस्तान के फिल्म संगीत प्रेमियों का नेशनल ऐंथम हो गया है। गुलज़ार के लिखे इस गीत ‘दिल तो बच्चा है’ को गाकर राहत ने बच्चे, बूढ़े़ सब के दिलों में अपनी जगह बना ली है। संगीत प्रेमियों में राहत कोई नया नाम नहीं हैं। इससे पहले भी वो कई हिंदी फिल्मी हिट गाने गा चुके हैं। राहत पाकिस्तानी हैं और जब वो अपनी आवाज़ का जादू बिखेरते हैं तो सारा हिंदुस्तान उसे सुनता है। राहत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की फरीदा खानम हों या नुसरत, मेहदी हसन हो या गुलाम अली, पाकिस्तान का रॉक बैंड जुनून हो या नए युवा गायक आतिफ असलम। भारत ने पाकिस्तानी टैलेंट की हमेशा कद्र की और सर आंखों पर बिठाया। अमन का कोई भी सिपाही 26\11 हमले के लिए पाकिस्तान की कारस्तानियों को माफ तो नहीं कर सकता। लेकिन इसका गुस्सा फनकारों पर निकालने का इल्ज़ाम भी अपने ऊपर नहीं लेना चाहता। Read more
बाउंड्री भी नहीं लगा पाया आईपीएल
January 20, 2010 by अनवर जमाल अशरफ़
Filed under देश-दुनिया, ब्लॉग
दो साल पहले आईपीएल का बाज़ार सजा और क्रिकेटरों को ख़रीदा बेचा गया. क्रिकेट चाहने वाले तो तभी बेचैन हो उठे, लेकिन इस बार बाज़ार में पेश किए गए खिलाड़ी जब नहीं बिके, तो बेचैनी और बढ़ गई.
विश्व चैंपियन पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आईपीएल की किसी टीम ने नहीं ख़रीदा. यह सही है कि वेस्ट इंडीज़ के रामनरेश सरवन और डेरेन गंगा जैसे खिलाड़ियों को भी ख़रीदार नहीं मिला और इंग्लैंड के ग्रेम स्वैन और श्रीलंकाई ओपनर उपुल तरंगा को भी नहीं. लेकिन इन बड़े नामों ने ट्वेन्टी 20 क्रिकेट में कोई बड़ा धमाल नहीं मचाया है. Read more




