तो यह है स्टार न्यूज़ के धमाके का सच

हम यह बता चुके हैं कि स्टार न्यूज़ ने साल के पहले सप्ताह ही एक बड़ा धमाका किया है। उसने टीआरपी की रेस में न केवल इंडिया टीवी बल्कि आज तक को भी पटक कर नंबर वन की कुर्सी हथिया ली है। वह भी चमत्कारिक उछाल के साथ। उसकी टीआरपी में 3.4 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। जहां कई बड़े चैनलों की कुल टीआरपी चार से नीचे हो वहां 3.4 अंकों की उछाल एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अब स्टार न्यूज़ के इस धमाके का एक और सच सुनिए। यह कारनामा तब हुआ है जब उसके सभी बड़े-छोटे अधिकारी मानेसर में ब्रेन स्ट्रॉमिंग कर रहे थे। Read more

  • Share/Save/Bookmark

स्टार ने आज तक और इंडिया टीवी की हेकड़ी निकाली

Comments Off

इस हफ़्ते का बादशाह है स्टार न्यूज़। स्टार न्यूज़ ने नए साल का आगाज़ धमाके के साथ किया है। साल के पहले सप्ताह की रेटिंग्स में स्टार न्यूज़ नंबर वन है। जबकि आज तक को करारा झटका लगा है। वह दूसरे नंबर पर नहीं बल्कि तीसरे नंबर पर फिसल गया है। दूसरे नंबर पर है इंडिया टीवी। चौथे पर ज़ी न्यूज़ और पांचवे पर एनडीटीवी इंडिया और छठे पर आईबीएन 7. Read more

  • Share/Save/Bookmark

इंडिया टीवी के यूएफओ को ले उड़ा एनडीटीवी

एनडीटीवी इंडिया और इंडिया टीवी में अब बहुत थोड़ा अंतर बचा है। यू ट्यूब से वीडियो छाप कर एनडीटीवी इंडिया पर अजब-गजब तो हर रोज दिखाया जाता था। सास-बहू-साज़िश की तरह सास-बहू-संसार भी शुरू हो चुका है। राखी सावंत के लटके-झटके को बेचने की पूरी कोशिश हो चुकी है। लेकिन दो दिन पहले एनडीटीवी ने इंडिया टीवी से एक और चीज चुरा ली। उसका नाम है यूएफओ यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट। उड़ने वाली ऐसी वस्तु जिसे कोई नहीं पहचानता हो।

आमतौर पर यूएफओ का जिक्र दूसरे ग्रह के प्राणियों और अंतरिक्ष यानों के संदर्भ में किया जाता है। एनडीटीवी को छोड़ कर तमाम दूसरे चैनल यूएफओ पर सीरीज चला चुके हैं। दूसरे ग्रह के प्राणियों के नाम पर अंधविश्वास फैलाने के साथ पब्लिक को डराने का कारोबार हो चुका है। लेकिन अब एनडीटीवी इंडिया भी इस कारोबार में कूद पड़ा है। चैनल के कर्ता-धर्ताओं ने टीआरपी के चक्कर में बची खुची इज्जत को भी दांव पर लगा दिया है। Read more

  • Share/Save/Bookmark

इंडिया टीवी की करतूत से भड़की सरकार

मीडियामार्ग से उधार

मीडियामार्ग से उधार

वाईएसआर रेड्डी से जुड़ी इंडिया टीवी की ख़बर से सरकार भड़की हुई है। इंडिया टीवी ने दो सितंबर की रात नौ बजे राजशेखर रेड्डी के ज़िंदा होने की ख़बर दी थी। आदिवासियों के हवाले से बताया था कि नल्ला मल्ला के जंगलों में रेड्डी का सुराग मिल गया है और वो ज़िंदा हैं। रेड्डी को देखने वाले आदिवासियों ने वन विभाग को यह ख़बर दे दी है। सूत्रों के मुताबिक इस ख़बर के बाद सरकार में हड़कंप मच गया। दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश सभी जगह हलचल बढ़ गई। वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई। सबने ऐसी किसी सूचना से इनकार कर दिया। राज्य सरकार के नुमाइंदों से बात हुई। उन्होंने भी मना कर दिया। नेताओं से… मंत्रियों से सभी से बात की गई और जब सबने इस ख़बर को अफवाह बताया तो मुख्य सचिव को कहा गया कि वो इस का खंडन करेंRead more

  • Share/Save/Bookmark

अगर वो ख़बरें सच निकलती, तो ज़िंदा होते वाईएसआर

September 4, 2009 by कबीर  
Filed under पहरेदार

Comments Off

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के लापता होने की ख़बर आने के बाद करोड़ों निगाहें टेलीविजन न्यूज़ चैनलों पर अटक गईं। हर कोई जानना चाहता था कि वाईएसआर कहां हैं और किस हाल में हैं? अनहोनी की आशंका के बीच एक उम्मीद की मजबूत डोर भी थी कि वो ज़िंदा होंगे। यह और बात है कि एक दिन बाद ख़ौफ़नाक सच ने एक झटके में वो डोर तोड़ दी। हम सबको अहसास करा दिया कि ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं। हादसे कभी भी और किसी के साथ भी हो सकते हैं। लेकिन बीते दो दिन से चैनल पर नज़रें टिकाएं करोड़ों लोगों को न्यूज़ चैनलों ने तीन-चार मौकों पर दिलासा जरूर दिया। Read more

  • Share/Save/Bookmark

एनबीए में इंडिया टीवी की वापसी

Comments Off

न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) में एक बार फिर इंडिया टीवी की वापसी हो गई है। इसी साल अप्रैल में इंडिया टीवी ने एनबीए की तरफ से सज़ा मिलने पर खुद को संस्था से बाहर कर लिया था। लेकिन बातचीत के बाद अब चैनल फिर से एनबीए में है और कंपनी के चेयरमैन रजत शर्मा बोर्ड में उसकी नुमाइंदगी करेंगे। संपादकों की श्रेणी में इंडिया टीवी ने विनोद कापरी को अपना प्रतिनिधि बनाया है। Read more

  • Share/Save/Bookmark

इंडिया टीवी ने एनबीए से नाम वापस लिया

Comments Off

indiatv-200बस एक फ़ैसला और न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) में दरार पड़ गई। ये एसोसिएशन बस आठ महीने पुरानी है और इंडिया टीवी ने इससे अपना नाम वापस लेने के लिए नोटिस भेज दिया है। एक ग़लत ख़बर दिखाने पर एनबीए ने इंडिया टीवी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और उससे माफीनामा चलाने को कहा था। Read more

  • Share/Save/Bookmark