अंग्रेजी सवाल, मराठी जवाब- टाइम्स नाउ का कमाल
September 29, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under पहरेदार
टाइम्स नाउ का जवाब नहीं। यह अंग्रेजी का सबसे लोकप्रिय न्यूज़ चैनल हैं। आक्रामक और नए-नए प्रयोग करने वाला न्यूज़ चैनल। लेकिन शनिवार को एक ऐसा प्रयोग देखने को मिला जिसने बहुतों को चौंका दिया। टाइम्स नाउ पर राज ठाकरे का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिखाया गया और उसे यह कह कर बेचा गया कि किसी राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर राज ठाकरे का पहला इंटरव्यू। वो भी आधे घंटे का इंटरव्यू। चैनल के संपादक के कार्यक्रम “फ्रैंकली स्पीकिंग विद अर्णब” में। लेकिन यह इंटरव्यू कम एक नौटंकी ज़्यादा थी। इसमें अर्णब गोस्वामी के अंग्रेजी सवालों का राज ठाकरे ने मराठी में जवाब दिया। शायद तभी पूरे इंटरव्यू के दौरान अर्णब अपनी लय में नज़र नहीं आए।
आमतौर पर टेलीविजन स्क्रीन पर कूद-कूद कर सवाल पूछ कर मेहमानों पर हावी हो जाने वाले अर्णब पूरे इंटरव्यू के दौरान जरूरत से ज़्यादा मर्यादित नज़र आए। लगता है कि हर जवाब के बाद बगल में बैठा कोई शख़्स अनुवादित करते उन्हें समझाता होगा और फिर वो अगला सवाल दागते होंगे। या फिर सवाल और जवाब पहले से ही तय किए गए होंगे। Read more




