अतुल माहेश्वरी और अंकुर चावला पर कसा शिकंजा
November 25, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under स्पेशल रिपोर्ट
अमर उजाला विवाद में अब कंपनी के मालिक अतुल माहेश्वरी और जाने-माने वकील अंकुर चावला से पूछताछ हो सकती है। सीबीआई के कुछ सूत्रों के मुताबिक उन दोनों को नोटिस भेजा जा चुका है। हालांकि इस बारे में कुछ आला अधिकारियों का यह भी कहना है कि रिमांड पर मौजूद कंपनी लॉ बोर्ड के ऐक्टिंग चीफ आर वासुदेवन और कंपनी सेक्रेटरी मनोज बंथिया से मिली जानकारी के बाद ही अतुल माहेश्वरी और अंकुर चावला से पूछताछ की जाएगी। सीबीआई के सूत्र यह संकेत भी दे रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में इस मामले में कुछ और गिरफ़्तारियां भी हो सकती हैं। Read more
अमर उजाला केस में उलझी सत्यम घोटाले की जांच
November 25, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under स्पेशल रिपोर्ट
Comments Off
देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घोटाले की जांच अब अमर उजाला विवाद के कारण उलझ गई है। कंपनी लॉ बोर्ड की जो टीम सत्यम घोटाले की जांच में जुटी थी उस पर बोर्ड के ऐक्टिंग चीफ आर वासुदेवन निगरानी कर रहे थे। आर वासुदेवन को सीबीआई की टीम में अमर उजाला केस में गिरफ़्तार कर लिया है और उनके घर से 55 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इससे सत्यम घोटाले की जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं। Read more
अमर उजाला विवाद ख़तरनाक मोड़ पर
November 25, 2009 by जनतंत्र डेस्क
Filed under स्पेशल रिपोर्ट
Comments Off
अमर उजाला को लेकर चल रहा झगड़ा अब ख़तरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में कंपनी लॉ बोर्ड के एक्टिंग चीफ और सदस्य आर वासुदेवन को गिरफ़्तार कर लिया गया है। ख़बरों के मुताबिक उन पर एक पक्ष के हक़ में फैसला देने के लिए घूस मांगने और लेने के आरोप है। सीबीआई ने छापा मार कर रुपये के बैग के साथ वासुदेवन को गिरफ़्तार किया है। यह छापा दक्षिणी दिल्ली के हुडको पैलेस में उनके घर पर मारा गया था। इसी मामले में एक कंपनी सेक्रेटरी मनोज बंथिया को रिश्वत देने के अरोप में गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तारी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां जज ने उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। Read more




