जोशी जी के जातिवाद के बाद अमेरिकी रंगभेद पर नज़र

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नस्ली बताने वाले ग्लेन बेक के टेलीविजन शो से विज्ञापन कंपनियां किनारा कर रही हैं। जुलाई में न्यूज़ चैनल फॉक्स पर एक शो के दौरान ग्लेन बेक ने अमेरिका के पहले ब्लैक राष्ट्रपति बराक ओबामा को नस्ली करार दिया था। ग्लेन बेक ने कहा था – “ये शख़्स (ओबामा), मेरे हिसाब से नस्ली है”। ग्लेन ने यह भी कहा था कि ओबामा के दिल में “कहीं गहरे गोरे लोगों को प्रति नफ़रत भरी हुई है”।

ग्लेन ने फॉक्स पर एक शो के दौरान अपनी राय दी। उसके बाद मीडिया में काफी हंगामा मचा। फॉक्स ने अपनी सफाई दी। कहा कि उस शो में ग्लेन चैनल के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं बल्कि एक जानकार के दौर पर आए थे और वो उनकी निजी राय है। इससे चैनल का कोई लेना-देना नहीं है। Read more

  • Share/Save/Bookmark

अमेरिका में निकलेगी “टीआरपी” की हवा!

टीआरपी का लफड़ा सिर्फ़ भारत में नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में है। हर जगह इस टीआरपी ने टेलीविजन चैनलों में काम करने वालों की ज़िंदगी में चरस बो दिया है। अमेरिका में तो मीडिया कंपनियां इतनी परेशान हैं कि उन्होंने टीआरपी मापने वाली कंपनी नील्सन मीडिया रिसर्च को चुनौती देने का मन बना लिया है। Read more

  • Share/Save/Bookmark

दोनों पत्रकारों को छुड़ा ले गए बिल क्लिंटन

उत्तर कोरिया ने दोनों अमेरिकी पत्रकारों लौरा लिंग और इउना ली को रिहा कर दिया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की गुजारिश को उत्तर कोरिया के शासक किम जॉन्ग ठुकरा नहीं सके और उन्होंने इन दोनों पत्रकारों की सज़ा माफ़ कर दी है। Read more

  • Share/Save/Bookmark