“कोपेनहेगन एकॉर्ड” पर एक नज़र
लेखक: जनतंत्र डेस्क | December 20, 2009 | Fact File, देश-दुनिया | Comments Off
धरती की रक्षा के लिए चल रहा कोपेनहेगन सम्मेलन बिना किसी ठोस समझौते के खत्म हो गया। अमीर देशों की मनमानी के आगे धरती को और गर्म होने से बचाने की कोशिशों ने दम तोड़ दिया। आखिरी दौर में अमेरिका, भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर कोपेनहेगन एकॉर्ड नाम से एक ढीले-ढाले समझौते का मसौदा जरूर तैयार किया। लेकिन इसे बाकी देशों की मंजूरी हासिल नहीं हो सकी। यही नहीं गरीब देश अब विकसित और विकासशील देशों पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। इस एकॉर्ड की सबसे बड़ी खामी यह है कि इसमें दर्ज किसी भी बात को मानना कानूनी तौर पर ज़रूरी नहीं है। आप भी इस समझौते पर एक नज़र डालिए। – मॉडरेटर
Copenhagen Accord
The Heads of State, Heads of Government, Ministers, and other heads of delegation present at the United Nations Climate Change Conference 2009 in Copenhagen, In pursuit of the ultimate objective of the Convention as stated in its Article 2, Being guided by the principles and provisions of the Convention, Noting the results of work done by the two Ad hoc Working Groups, Endorsing decision x/CP.15 on the Ad hoc Working Group on Long-term Cooperative Action and decision x/CMP.5 that requests the Ad hoc Working Group on Further Commitments of Annex I Parties under the Kyoto Protocol to continue its work, Have agreed on this Copenhagen Accord which is operational immediately. Read more
इंदौर में होगा अंतिम संस्कार
लेखक: जनतंत्र डेस्क | November 6, 2009 | Fact File | Comments Off
प्रभाष जी को दिल्ली के साथियों ने अंतिम विदाई दे दी। विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर इंदौर ले जाया गया है। इंदौर में, अपनी मिट्टी में उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर के लिए आईटीओ के पास मौजूद गांधी शांति प्रतिष्ठान में रखा गया। वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लंबे सफ़र में हर क्षेत्र और तबके के लोग उनके मित्र बने। आज सभी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सियासी गलियारे के भी कई करीबी प्रभाष जोशी के घरवालों का गम बांटने पहुंचे। बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, जेडीयू नेता शरद यादव समेत कई नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। सबके चेहरों पर उदासी और आंखों में नमी साफ देखी जा सकती थी। हर किसी को लग रहा था कि आज उसके भीतर कुछ खाली हो गया है। कोई अपना गुजर गया है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आज घमासान के आसार
लेखक: जनतंत्र डेस्क | August 22, 2009 | Fact File | Comments Off
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में ईजीएम होनी है। लेकिन इस ईजीएम को लेकर भी विवाद है। इसका एलान वहां की मैनेजमेंट कमेटी के एक धड़े ने किया है। इसके लिए करीब चार सौ सदस्यों ने हस्ताक्षर भी किए हैं। लेकिन प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ इसे गैरकानूनी बता रहे हैं। ऐसे में आज की बैठक में हंगामा हो सकता है। Read more
“वॉयस ऑफ इंडिया” ख़ामोश
लेखक: जनतंत्र डेस्क | August 21, 2009 | Fact File | Comments Off
वॉयस ऑफ इंडिया का प्रसारण बंद हो गया है। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों के विद्रोह के बाद वहां पर पुलिस बुलानी पड़ी। वॉयस ऑफ इंडिया का दफ़्तर दिल्ली से सटे नोएडा में है और आज शाम न्यूज़ चैनल के कर्मचारियों ने उसका प्रसारण रोक दिया। उन कर्मचारियों को बीते तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिली है और मैनेजमेंट के रवैये से वो बेहद भड़के हुए हैं।
वॉयस ऑफ इंडिया त्रिवेणी ग्रुप का न्यूज़ चैनल है। उसमें करीब दो सौ कर्मचारी काम करते हैं। उन सभी को पिछले साल दिसंबर में भी तनख्वाह नहीं मिली थी। वो विवाद पहले से था। उसके अलावा मई से उन्हें तनख्वाह नहीं दी गई है। इसी बीच कहीं से एक ख़बर आई कि आज रात कंपनी चैनल को बंद कर सकती है। जिसके बाद कर्मचारियों के सब्र का बंध टूट गया। उन्होंने तुरंत प्रसारण रोक दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के उग्र तेवर को देखते हुए वहां पर पुलिस बुलानी पड़ी है। उसके बाद जाकर मामला कुछ शांत हुआ। Read more
Jarnail Singh Sacked
लेखक: जनतंत्र डेस्क | July 4, 2009 | Fact File | 2 Comments
Dainik Jagran journalist Jarnail Singh was sacked about three months after he threw a shoe at Union home minister P Chidambaram. He had thrown his shoe at Chidambaram at a press conference at the Congress headquarters.
Jarnail Singh was a defence correspondent with Dainik Jagran for nearly a decade. According to Jarnail Singh his services with the newspaper were terminated following a show-cause notice issued about 3 months ago. “I have been victimised for raising a genuine issue concerning the 1984 anti-Sikh riots,” he said.
Jarnail Singh, was attending a press conference of Mr. Chidambaram in the run-up to the Lok Sabha elections on April 7 when he posed questions to the Minister on the “clean chit” given by CBI to Congress leader Jagdish Tytler, who is an accused in the anti-Sikh riots case following then Prime Minister Indira Gandhi’s assassination.
Not satisfied with Mr. Chidambaram’s reply, Jarnail flung his sneakers at Chidambaram. The shoe failed to hit the target but it set the Congress rethinking on giving tickets to Tytler and Sajjan Kumar, whose name had also cropped up in the riots. The two were denied tickets to contest Lok Sabha elections.




