आज तक फिर नंबर वन, इंडिया टीवी को भारी नुकसान

लेखक: जनतंत्र डेस्क  |  January 15, 2010  |  पहरेदार   |   Comments Off

आज तक फिर से नंबर वन है। साल के पहले सप्ताह में स्टार न्यूज़ ने आज तक को धीरे से जोर का झटका दिया था। लेकिन एक बार फिर आज तक ने करीब दो अंकों की उछाल के साथ नंबर वन की कुर्सी हथिया ली है। इस सप्ताह अधिक नुकसान इंडिया टीवी को उठाना पड़ा है। उसकी टीआरपी में करीब तीन अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। इस झटके के साथ ही वो तीसरे स्थान फिसल गया है। ज़ी न्यूज़ को काफी फायदा हुआ है और चौथे स्थान पर। बाकी चैनलों की स्थिति भी पहले जैसी बनी हुई है।

एक नज़र इस हफ़्ते की टीआरपी पर।

CS 15+

आज तक – 18.7 up 1.8
स्टार न्यूज़ – 17.2 dn 1.4
इंडिया टीवी – 15.6 dn 2.8
ज़ी न्यूज़ – 11.4 dn 2.3
एनडीटीवी इंडिया – 8.7 up 0.4
आईबीएन 7 – 8.5 dn 0.5
न्यूज़ 24 – 4.9 dn 0.4
सहारा समय – 4.1 up 0.3
डीडी – 3.9 dn 0.5
तेज़ – 3.7 dn 0.3
लाइव इंडिया – 2.6 dn 0.1
इंडिया न्यूज़ – 0.8 same

CS 25 + में भी आज तक की रेटिंग में जोरदार उछाल है। वो यहां भी नंबर वन है। यहां भी सबसे अधिक नुकसान इंडिया टीवी को हुआ है।

CS 25+

आज तक – 20.0 up 2.1
इंडिया टीवी – 14.2 dn 3
स्टार न्यूज़ – 16.2 dn 0.7
ज़ी न्यूज़ – 12.5 up 1.9
आईबीएन 7 – 9.4 dn 0.1
एनडीटीवी इंडिया – 9.1 up 0.2
न्यूज़ 24 – 4.6 dn 0.6
तेज़ – 3.6 dn 0.5
सहारा समय – 4.3 up 0.5
डीडी – 3.1 dn 0.2
लाइव इंडिया – 2.3 same
इंडिया न्यूज़ – 0.7 dn 0.2

इन्हें भी पढ़ें:

  • Share/Save/Bookmark

और ये कुछ मिलता-जुलता:

Comments are closed.