गुड बाय गूगल

लेखक: जनतंत्र डेस्क  |  January 15, 2010  |  देश-दुनिया   |   Comments Off

चीन में बीजिंग के गूगल हेडक्वार्टर के बाहर ढेरों ढेर संदेश, फूल और फल गूगल का इस्तेमाल करने वालो ने रखे हैं. गूगल यूज़र्स चीन की वेब सेंसरशिप का विरोध कर रहे थे.

“गुड बाय गूगल. आप दीवार बना सकते हैं लेकिन आप उसे लोगों के दिलों से नहीं निकाल सकते. हम दीवार, चीन के फायरवॉल (दीवार) के दूसरे हिस्से को देखना चाहते हैं.”

गूगल के मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने लिखा है, तो दूसरे ने अपने संदेश में कहा है कि “मैं नहीं जानता कि मैं गूगल के बग़ैर क्या करूंगा. मैं यहां गूगल के लिए अपना आदर प्रकट करने यहां आया हूं.”

बीजींग के गूगल मुख्यालय के बाहर कई सारे संदेश लगे हुए हैं. इन्हीं संदेशों में से एक में इंग्लिश और चीनी में लिखा हुआ है आज़ादी? और साथ में गुलदस्ता, चीनी लिकर, कुछ सेब और संतरे भी रखे हुए हैं. यह भेंट चीन में किसी नज़दीकी व्यक्ति की मौत पर दी जाती है.

बुधवार को दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट वेबसाइट गूगल ने सेंसर और हैकिंग से परेशान होकर चीन में काम काज बंद करने की चेतावनी दी.गूगल ने साफ़ शब्दों में कहा है कि वह चीन के सेंसरशिप प्रोग्रामों से परेशान हो चुका है. चीन में मानवाधिकारों के ख़िलाफ़ कार्रवाइयों में जीमेल और उसकी दूसरी सेवाओं का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. लिहाज़ा वह चीनी भाषा की अपनी वेबसाइट गूगल डॉट सीएन को बंद करने की योजना बना रहा है.

एक कंप्यूटर कंपनी में काम करने वाले झांग कहते हैं कि अगर गूगल चीन छोड़ता है तो चीन गूगल की सभी साइट्स पर यहां प्रतिबंध लगा देगा इससे बहुत लोग नाख़ुश होंगे.

झांग कहते हैं कि सरकार पोर्नोग्राफ़ी की बात करती है लेकिन उन्हें ज़्यादा चिंता राजनीतिक विषयों की है.

शुक्रवार को पूरे दिन गूगल मुख्यालय के बाहर आने जाने वालों का तांता लगा रहा. हालांकि सभी गूगल के जाने के समर्थक नहीं थे. सॉफ़्टवेयर कंपनी में काम करने वाले कुई ने कहा कि मैं रोज़ गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करता हूं. लेकिन हर देश में इंटरनेट पर पाबंदी लगाई जाती है. चीन के अपने नियम हैं. आप अगर चीन छोड़ कर जाना चाहते हो तो ठीक है लेकिन चीन के नियमों का पालन भी करना ही होगा.

उधर चीन ने सेंसरशिप को सही बताया है और हैंकिंग के दावे को ग़लत बताया है. (( डॉयचे वेले से उधार। गूगल और चीन विवाद पर डॉयचे वेले की हिंदी वेबसाइट पर काफी सामाग्री है। उन्हें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।))

इन्हें भी पढ़ें:

  • Share/Save/Bookmark

और ये कुछ मिलता-जुलता:

Comments are closed.