एनडीटीवी ने बेच दिया इमैजिन
लेखक: जनतंत्र डेस्क | December 8, 2009 | स्पेशल रिपोर्ट | Comments Off
एनडीटीवी ने अब यह सार्वजनिक कर दिया है कि उसने एनडीटीवी इमैजिन को टर्नर एशिया पेसिफिक वेंचर्स को बेच दिया है। कंपनी ने अपने 76 फीसदी शेयरों का सौदा 6.70 करोड़ डॉलर यानी करीब 313 करोड़ रुपये में किया है। समझौते के मुताबिक कंपनी को चैनल के 5 करोड़ डॉलर के ताज़ा शेयर जारी करने दिया गया। जिसकी वजह से यह सौदा कुल मिला कर 11.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 547 करोड़ रुपये में हुआ है।
एनडीटीवी इमैजिन में एनडीटीवी नेटवर्क के 82 फीसदी शेयर थे। करीब 15 फीसदी शेयर धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर और एनडीटीवी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर समीर नायर के पास हैं। और करीब तीन फीसदी शेयर एनडीटीवी के कर्मचारियों के पास हैं।
अब अगर टर्नर एशिया को वो शेयर भी चाहिए तो शेयर धारकों से बाचतीत करके सौदा कर सकता है। समझौते के मुताबिक एनडीटीवी इमैजिन में एनडीटीवी ने अपनी सब्सिडरी एनडीटीवी नेटवर्क के जरिए पांच फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि यह समझौता टाइम वार्नर बोर्ड की मंजूरी के बाद अमल में माना जाएगा। इससे पहले एनडीटीवी ने अपने लाइफस्टाइल चैनल गुडटाइम्स को भी बेच दिया है।

ndtv's letter to stock exchange
इन्हें भी पढ़ें:
- ये तस्वीरें कहती हैं - नारी का दर्द एक है, खुशी भी एक - March 10th, 2010
- NBT-जागरण संतुलित, भास्कर-हिंदुस्तान हुड़दंग से नाराज़ - March 10th, 2010
- बिहार में हिंदुस्तान का जलवा - March 9th, 2010
- हिंदी यूनिवर्सिटी में यह अघोषित "कर्फ्यू" है - March 9th, 2010
- अज्ञेय की याद में - March 8th, 2010



