शेयर बाज़ार में दैनिक भास्कर की छलांग

लेखक: जनतंत्र डेस्क  |  December 3, 2009  |  पहरेदार   |   Comments Off

दैनिक भास्कर के प्रकाशक डीबी कॉर्प अब शेयर बाज़ार में दाखिल हो रहे हैं। इसी महीने कंपनी इनिसियल पब्लिक ऑफर लॉन्च करेगी। ख़बरों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आईपीओ लाने की तैयारी है। बाज़ार में माहौल बनाने और निवेशकों की नज़र में आने के लिए दैनिक भास्कर पिंक अख़बारों में ताबड़तोड़ विज्ञापन छपवा रहा है। बुधवार को इकॉनोमिक टाइम्स में आधे पन्ने का विज्ञापन छपवाया गया था।

आईपीओ की कीमत क्या होगी अभी यह तय नहीं हुआ है। लेकिन ख़बरों के मुताबिक आईपीओ के ज़रिए डीबी कॉर्प की योजना बाज़ार से 450 करोड़ रुपये उठाने की है। इस पैसे से डीबी कॉर्प उन तमाम राज्यों में दाखिल होने की योजना पर काम कर रहा है जहां अभी उसके कदम नहीं हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में दाखिल होना उसी योजना का हिस्सा है। हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में डीबी कॉर्प के कुल सात अख़बार हैं और 48 संस्करण।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Share/Save/Bookmark

और ये कुछ मिलता-जुलता:

Comments are closed.